News Details

परमलोक सेवा फाउंडेशन के माध्यम से मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया

मकर संक्रांति पर परमलोक सेवा फाउंडेशन ने किया भोजन वितरण
अरनोद/प्रतापगढ़।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर परमलोक सेवा फाउंडेशन की ओर से गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। यह सेवा कार्यक्रम अरनोद के गोतमेश्वर क्षेत्र एवं प्रतापगढ़ की कच्ची बस्ती में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री रवि राठौड़ के नेतृत्व में यह पुनीत कार्य संपन्न हुआ। भोजन वितरण में संस्था की टीम के सदस्य पंकज राठौड़, सुनिल राठौड़,हरीश राठौड़, विशाल गुजर, नंदलाल मीणा एवं शंकर थोरी का विशेष सहयोग रहा।
संस्थापक रवि राठौड़ ने बताया कि मकर संक्रांति जैसे पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और भविष्य में भी संस्था द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

16 Jan 2026